कासगंज। थाना कासगंज अंतर्गत गांव लोहर्रा में एक महिला घर में फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गांव लोहर्रा निवासी बसंत का विवाह अंजलि के साथ तीन वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। मंगलवार की दोपहर में करीब 3-4 बजे यह कमरे में फंदे से लटकी मिली। परिजन ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।