फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटा-बेटी छीनकर घर से निकाली विवाहिता, पुलिस से गुहार

विज्ञापन
बाह: बेटा-बेटी छीन कर घर से निकाली पिंकी
विज्ञापन
बाह। बेटा-बेटी को छीन कर घर से निकाली गई विवाहिता ने बाह पुलिस से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। 18 जुलाई 2021 को जैतपुर के गढ़ीरम्पुरा गांव के त्रिलोक सिंह के साथ बाह के राजारामपुरा की पिंकी की शादी हुई थी। बृहस्पतिवार को बाह थाने पहुंची पिंकी ने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 3 साल पहले पुत्री प्रगति तथा एक साल पहले पुत्र रुद्र के जन्म के बाद भी उत्पीड़न नहीं रुका। आरोप है कि 3 फरवरी को बच्चे छीन कर घर से निकाल दिया। बाह पुलिस के मुताबिक महिला के प्रार्थना पत्र पर जांच की जा रही है। आरोप सही मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें