फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रक्षाबंधन के दिन भाई को मिली बहन की मौत की खबर, राखी के लिए कर रहा था इंतजार

Fri, 12 Aug 2022 08:16 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

रक्षाबंधन पर बहन को बार-बार फोन कर पूछ रहा था, कि वह कब तक आएगी। कुछ समय बाद फोन बंद जाने लगा, तो भाई अपनी बहन के ससुराल पहुंच गया। वहां बहन की लाश देख उसके होश उड़ गए।
 
विज्ञापन
murder demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना मलपुरा के जगनेर रोड स्थित अजीजपुर गांव में गुरुवार को एक विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई। भाई का आरोप है पति 50 हजार रुपये मांग रहा था, न देने पर उनकी बहन को गला घोंटकर मार डाला। मलपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


थाना शाहगंज क्षेत्र के केदार नगर निवासी राजकुमार ने अपनी पुत्री सोनी की शादी 8 मार्च 2019 को अजीजपुर निवासी भगवान दास के बेटे अनिल के साथ की थी। ससुराल पक्ष मूलरूप से मनिया मांगरोल (धौलपुर) का है। सोनी के भाई योगेश ने बताया कि ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज में रुपये मांग रहे थे। उन्होंने अजीजपुर में प्लॉट खरीदने के लिए 3 लाख रुपये और मकान बनाने के लिए 1.80 लाख रुपये दिए हैं।

 बुधवार को अजीजपुर वाले मकान का गृह प्रवेश हुआ। बृहस्पतिवार को सोनी राखी बांधने के लिए घर आने वाली थी। दोपहर 2 बजे तक उसके न आने पर जब फोन मिलाया गया, तो पति टालमटोल करने लगा। शक होने पर जब वो अजीजपुर आए तो सोनी का शव रखा मिला। गले पर रस्सी के निशान थे। योगेश ने पति, सास, ससुर और भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया। सीओ अछनेरा राजीव सिरोही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें