फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य के कादरगंज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका था।
विज्ञापन

औरेया निवासी राम सच्चू ने अपनी पुत्री रिचा की शादी आठ माह पहले राजू पुत्र जसवीर निवासी कादरगंज के साथ की थी। बुधवार को देर सांय उसका शव घर में अंगोछे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। जब इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। मामले की सूचना उसके मायके भेजी गई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला है। इस मामले में पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें