फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बुधवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष की ओर से दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव ग्वालटोली निवासी रामसनेही ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पुत्री खुशबू उर्फ रंगोली (22) की शादी दन्नाहार क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी अजीत कुमार के साथ की थी। बुधवार की सुबह सूचना मिली कि रंगोली की मौत हो गई है। मायके पक्ष के लोग अकबरपुर पहुंचे तो वहां खुशबू का शव पड़ा हुआ था। घर से सभी ससुरालीजन गायब थे।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। संदिग्ध परिस्थिति मे हुई मौत कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने घटना के बाद भागे ससुरालीजन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें