फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। गांव विरसिंहपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद मायके पक्ष की ओर से हत्या का आरोप लगाया गया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के नगला डिलारा चांदपुर निवासी प्रेमपाल ने पुत्री तान्या की शादी 28 नवंबर 2021 को थाना क्षेत्र के गांव विरसिंहपुर निवासी राहुल कुमार के साथ की थी। शुक्रवार को विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला था। खुदकुशी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। शनिवार को मृतका के पिता प्रेमपाल ने तहरीर दी। बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। उन्हें पुत्री की मौत की सूचना देने के बाद ससुरालीजन भाग गए। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें