फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग मिलकर महिला ने गला घोंटकर हत्या की पति की हत्या, गड्ढे में फेंकी लाश

Tue, 07 Jan 2020 12:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के मांट क्षेत्र में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। फिर उसका शव एक्सप्रेसवे पर मांट के गांव पिपरौली (माइल स्टोन-103) के पास सर्विस रोड पर गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद करके पत्नी और प्रेमी समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार ढाई माह पूर्व महिला प्रेमी संग घर से चली गई थी। 
विज्ञापन


थाना मांट के गांव पिपरौली और हाल में रामानुजनगर, वृंदावन निवासी राकेश (40) पुत्र धर्मपाल पेशे से हलवाई था। सोमवार को एक्सप्रेसवे पर मांट के गांव पिपरौली (माइल स्टोन 103) के पास सर्विस रोड किनारे गड्ढे में उनका शव मिला था। 

मृतक के छोटे भाई राजू की पत्नी आशु शर्मा ने जेठानी पूनम, उसके प्रेमी मुकेश और साधू चरण सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा थाना मांट में दर्ज कराया है। आरोप है कि पूनम करीब दो माह पहले मुकेश ड्राइवर के साथ चली गई थी। आरोप है कि जेठानी को मुकेश के साथ भेजने में चरण सिंह का हाथ था। 
विज्ञापन


राकेश ने वृंदावन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पूनम को बरामद कर लिया था। इसके बाद से तीनों राकेश से रंजिश मानने लगे थे। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि पत्नी पूनम, उसके प्रेमी मुकेश और चरण सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही जांच करके आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें