थाना क्षेत्र के गांव लाहुरीपुर निवासी एक युवक ने गैर समुदाय की युवती से प्रेम विवाह कर लिया। युवती के परिजन तलाश करते हुए गांव तक आ गए। जान का खतरा बताते हुए प्रेमी जोड़ा थाने पहुंच गया। वहां कुछ देर बाद युवती अपने परिजन के साथ चली गई। युवक को भी उसके परिजन ले गए।
गांव लाहुरीपुर निवासी अंकुश जाटव दो वर्ष से हरियाणा के बवाना में एक दोना पत्तल बनाने की फैक्टरी में काम कर रहा है। इस बीच उसकी मुलाकात एक मुस्लिम युवती अजरा निवासी सरामऊ दक्षिण शाहजहांपुर से हुई। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्रेम हो गया। दोनों के परिजन को जब इस बारे में पता तो उन्हें अलग करने की कोशिश शुरू कर दी गईं। इसके बाद दोनों घर से चले गए और नोएडा जाकर काली माता के मंदिर में जाकर शादी कर ली।
शादी के बाद युवक अजरा को लेकर अपने गांव आ गया। बेटी के बारे में जानकारी करते हुए युवती के परिजन अब गांव लाहुरीपुर तक आ गए। आरेाप है कि शादी कर चुके प्रेमी युगल को धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया। इसके बाद दोनों बिछवां थाने पहुंचे। वहां कुछ देर बाद वहां दोनों के परिजन भी पहुंच गए। पता चला कि युवती की मां ने हरियाणा दिल्ली के बॉर्डर पर स्थित बवाना थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने बालिग युवती उसकी इच्छा के बारे में पूछा तो उसने परिजन के साथ जाने की बात कही। इसके बाद वह परिजन के साथ हरियाणा चली गई।
-
युवक युवती दोनों बालिग हैं और उनके परिजन थाने आ गए थे। युवती ने माता पिता के साथ जाने की बात कही। वह उनके साथ चली गई, वहीं युवक को उसके परिजन ले गए।
कपिल वशिष्ठ, थानाध्यक्ष बिछवां।