फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 17 मिनट में बने जीवनसाथी, बिना बैंड बाजा और सात फेरों के हुई शादी

Mon, 08 Apr 2019 11:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
17 मिनट में बने जीवनसाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के बिजौली गांव में महज 17 मिनट में शादी हो गई। न बैंडबाजा रहा, न बराती दिखे। अग्नि के सात फेरे भी नहीं हुए। सिर्फ मांग में सिंदूर भरा और युवक-युवती के दूजे के जीवनसाथी बन गए। 
विज्ञापन


यह शादी बिजौली के कबीर पंथ के सत्संग पंडाल में गुरुवाणी के दौरान हुई। बाह के पुरा जसोल निवासी नीरज पुत्र सोहवत सिंह का अशोक नगर बिजौली की निशा पुत्री टीकाराम का दहेज रहित विवाह हुआ। सत्संग ने शादी में फिजूल खर्ची रोकने की मुहिम चला रखी है। 

इसी मुहिम से प्रभावित होकर दोनों ने यहां आकर विवाह किया। इस दौरान करन दास, जीतू दास, ओम प्रकाश दास, अमर दास,  राज कुमार दास, सोनू दास, राज कुमारी, रविंद्र दास आदि ने बताया कि दोनों परिवारों और वर वधू ने दहेज रहित और बगैर दिखावे की शादी करके समाज के लिए फिजूल खर्ची रोकने का संदेश दिया है। बताया कि महज 17 मिनट में सभी आडंबरों और कुरीतियों से दूर दहेज रहित शादी हुई।
विज्ञापन


शादी से प्रभावित होकर 200 परिवारों ने सामाजिक कुरीति के खात्मे के साथ ही अपने बेटे-बेटियों की दहेज रहित शादी करने का संकल्प पत्र भी भरा। वही यह अनोखी शादी सोमवार को दिनभर लोगों की जुबान पर रही।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें