फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता और भाई के साथ चली गई रुखसाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। धर्म छिपाकर हिंदू युवक से शादी करने जा रही युवती रविवार को पिता व भाई के साथ चली गई। शुक्रवार को युवक ने युवती के दूसरे समुदाय का होने की जानकारी के बाद शादी करने से मना कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने युवती के परिजन को थाने बुलाया था।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला जाटवान निवासी जबर सिंह की शादी शुक्रवार को चंदौली निवासी रूबी के साथ कस्बा स्थित एक मंदिर में हो रही थी। शादी फिरोजाबाद निवासी सुजान सिंह व उसकी पत्नी करा रही थी। शादी से पहले सुजान ने जबर से 50 हजार रुपये की मांग की तो विवाद हो गया। इसके बाद मामला थाने पहुंचा तो पता चला कि रूबी मुस्लिम है।
इस पर जबर सिंह ने शादी करने से मना कर दिया था। थानाध्यक्ष जैकब फर्नाडीज ने युवती के परिजन को थाने बुलाया। रविवार को युवती के पिता और भाई थाने पर पहुंचे। बताया कि पुत्री कुछ समय पहले लापता हो गई थी। वह यहां कैसे पहुंची, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती अपनी मर्जी से शादी कर रही थी। दूल्हे द्वारा मना करने के बाद उसे पिता और भाई की सुपुदर्गी में घर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें