फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा, मथुरा और लखनऊ मूर्तियों से सजे बाजार

Sat, 26 Oct 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली पर मूर्तिकारों व कुम्हारों ने आगरा, मथुरा और लखनऊ सहित अन्य जनपदों से माता लक्ष्मी-गणेश सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां मंगाई गई हैं। स्थानीय स्तर पर भी मूर्तियां तैयार की गई हैं। बाजार में फड़ों पर बिक्री शुरू कर दी गई है। विक्रेताओं को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। दिवाली पर्व पर घरों व प्रतिष्ठानों पर नई मूर्तियों से पूजा करने की मान्यता है। लोग माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, भागवान कुबेर, भगवान विष्णु, भगवान शंकर, माता पार्वती, माता सरस्वती, सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों को खरीदते हैं। मिट्टी महंगी होने कारण अब पीओपी की मूर्तियां भी बनाईं जा रही हैं। ये मूर्तियां आगरा, मथुरा, लखनऊ सहित अन्य शहरों से मंगाई गई हैं। बाजार में फड़ लगाकर इनकी बिक्री की जा रही है। शहर में ही दो दर्जन से अधिक स्थानों पर इनके फड़ लगे हुए हैं। इसके अलावा जनपद के कस्बाई और ग्रामीण इलाकों में भी इनके फड़ सज गए हैं। बाजार में पर्व पर लोगों की चहलकदमी बढ़ना शुरू हो गया है। लोग विक्रेताओं से भाव आदि की जानकारी करने पहुंच रहे हैं इससे मूर्ति विक्रेता उत्साहित हैं। बाजार में 20 रुपये से लेकर 500 रुपये कीमत की मूर्तियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें