कासगंज में हरियाली तीज के लिए साड़ी खरीदारी करती महिलाएं।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। हरियाली तीज पर्व को लेकर बाजार गुलजार हो रहे हैं। महिलाएं बाजार से साड़ी, श्रृंगार का सामान, चूड़ी आदि की खरीदारी कर रही हैं, जिससे इन सामानों के विक्रेताओं की दुकानों पर भीड़ नजर आ रही है। पर्व 31 जुलाई को मनाया जाएगा। पर्व नजदीक आने के साथ ही सुहागिन महिलाओं ने अपने सजने संवरने के लिए तैयारियां तेज कर दी है। महिलाएं अपने घरेलू कामकाज निपटाने के बाद सामान की खरीदारी करने में जुट जाती है।
जिससे दोपहर बाद से ही बाजार में चहल पहल बढ़ जाती है। महिलाओं के द्वारा साड़ी की मैचिंग के हिसाब से ही अन्य सामान की खरीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है। भीड़ निकलने से कारोबारी भी खुश नजर आ रहे हैँ। साड़ी कारोबारी पंकज ने बताया कि महिलाओं के द्वारा लहरिया साड़ी खरीदने को प्राथमिकता दी जा रही है। जिससे अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
ब्यूटी पार्लर में कराई जा रही बुकिंग
कासगंज। महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर में भी बुकिंग कराना शुरू कर दिया है। जिससे पर्व के मौके पर संजने संवरने के लिए दिक्कत न हो। व्यूटीशियन निधि ने बताया कि पर्व को लेकर महिलाओं ने अपनी बुकिंग कराई है। फेसियल, मेंहदी रचाने आदि के लिए बुकिंग की गई है।