कासगंज के सोरोंजी में मार्गशीर्ष मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद हरि की पौड़ी के वराह घाट पर निर्माण के कार्य में तेजी आई है। मेला मार्गशीर्ष शुरू होने से पूर्व निर्माण को कराए जने का लक्ष्य दिया गया है। मेला मार्गशीर्ष में स्नान पर्वों पर 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
मार्गशीर्ष मेला 30 नवंबर को शुरु हो रहा है, जिसे देखते हुए यूपीपीसीएल (उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड) द्वारा 5.95 करोड़ की लागत से वराह घाट का निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने परियोजना अधिकारी अवधेश कुमार शर्मा को घाट का निर्माण मार्गशीर्ष मेला से पूर्व पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।
इस दिन होंगे स्नान
मेला मार्गशीर्ष में एकादशी स्नान पर्व 3 दिसंबर, द्वादशी स्नान पर्व 4 दिसंबर, नागा साधु संतों का शाही स्नान 5 दिसंबर, पूर्णिमा स्नान पर्व 8 दिसंबर के स्नान पर्व होंगे। इन स्नान पर्वों में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के हरि की पौड़ी पहुंचने की संभावना है। वराह मंदिर के महंत विदेहानंद गिरी ने यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक के समक्ष इस संबंध में चिंता व्यक्त की थी। सीढ़ियों के निर्माण के बाद उन पर लाल पत्थर लगाकर घिसाई का कार्य, सीढ़ियों पर स्टील की रैलिंग लगाने का कार्य, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, नलकूप लगाने, सोलर लाइट्स लगाने आदि सुदंरीकरण के कार्य हो रहा है।
ये भी पढ़ें - Agra Crime: अनाज कारोबारी को अर्द्ध बेहोश कर महिला ने की घिनौनी हरकत, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
दो शिफ्टों में कराया जा रहा कार्य
यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक अवधेश कुमार शर्मा कि 28 नवंबर तक घाट निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्य को पूर्ण कराए जाने के लिए दो शिफ्टों में कार्य कराया जा रहा है, जिससे कार्य तेजी से पूर्ण हो सके।