फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा मार्गशीर्ष मेला

Tue, 05 Dec 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। 20 दिसंबर से आयोजित होने वाले मेला मार्ग के भव्य आयोजन के लिए बैठक का आयोजित की गई। इस बैठक में मेले की व्यवस्थाओं को लेकर मंथन करते हुए मूर्तरूप दिया गया। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए सीसीटीवी कैमरे मेला क्षेत्र में लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पार्किंग, प्रकाश, सफाई, शौचालय, स्नान, पेयजल आदि की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए नगरपालिका को निर्देशित किया।मार्गशीर्ष मेले के संबंध में जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने में मंगलवार को आयोजन समिति के साथ बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मेले का आयोजन एकरूपता और भव्यता के साथ किया जाए। मेले में लगने वाले बाजार क्रमबद्ध तरीके से लगाए जाएं। मेले की भव्यता एकरूपता के साथ दिखाई दे। उन्होंने हरि की पौड़ी में गोरहा नहर माइनर के माध्यम से होने वाली जलापूर्ति को सुनिश्चित करने के सिंचाई विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारु रहे। इसके लिए 50 केवी (किलोवाट) का अस्थाई विद्युत कनेक्शन लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वच्छता बनी रहे। आयोजक सतर्क होकर कार्यक्रम आयोजित करें। इसके अलावा कृषि सम्मेलन, विधिक शिविर, महिला सशक्तिकरण आदि के कार्यक्रम आयोजित करने पर निर्णय हुआ। मेले में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, मोबाइल टायलेट आदि की उपलब्धता और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वाटर कूलर सही कराने के निर्देश भी दिए गए। मेले के दौरान आने वाले नागा साधुओं के लिए नगरपालिका पहले से जगह चिह्नित करे। मेला अवधि के दौरान एआरएम रोडवेज बस की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें