फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मार्गशीर्ष मेले का शुभारंभ

Wed, 20 Dec 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी (गासगंज)। तीर्थंनगरी के पौराणिक ऐतिहासिक मार्गशीर्ष मेले अमृत कुंभ का बुधवार सायं वैदिक मंत्रोच्चार, हवन पूजन, महाआरती के साथ शुभारंभ हो गया। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने नरसिंह द्वार पर फीता काटकर मेला का शुभारंभ किया गया। इस दौरान लेजर शो और आतिशबाजी भी हुई। सजधज के साथ के साथ हरि की पौड़ी का अद्भुत नजारा नजर आ रहा था। आचार्य पार्वती वल्लभ व ऋषभ वशिष्ठ ने वैदिक मंत्रोच्चार कर पूजन किया।मेले का उद्घाटन करने से पहले बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मां गंगा की महाआरती में हिस्सा लिया। क्षेत्राधीश भगवान वराह के दर्शन कर पूजन किया। इस अवसर पर तीर्थनगरी के धार्मिक मेले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। मेलों के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों को मिलन होता है। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी के विकास को लेकर सरकार गंभीर है और तीर्थनगरी में विकास की यात्रा को सरकार जारी रखेगी। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि सरकार ने सोरोंजी को तीर्थंस्थल घोषित करके इसके विकास के लिए काफी धनराशि खर्च की है। जिससे अनेक विकास के कार्य संचालित हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि तीर्थंनगरी के विकास के लिए बजट की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, डीएम सुधा वर्मा, एसपी सौरभ दीक्षित, मेला नोडल प्रभारी संजीव कुमार ने भी मेले को ऐतिहासिक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें