फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कंटेनर ने साइकिल सवार किसान को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र में जरिया नीमखेड़ा के पास बृहस्पतिवार की देर शाम साइकिल से गांव जा रहे एक किसान को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव झोलियाई निवासी किसान जयवीर सिंह यादव (45) बृहस्पतिवार को किसी काम से कस्बा गए थे। देर शाम वह साइकिल से वापस गांव लौट रहे थे। जयवीर जब थाना क्षेत्र में करहल रोड जरिया नीमखेड़ा के पास पहुंचे। तभी मार्ग से गुजर रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। किसान के शव को पुलिस ने मोर्चरी भिजवाया। शुक्रवार को पुलिस ने शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें