फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुक्केबाजी में मंडल अव्वल, जीते 6 स्वर्ण

Sat, 17 Oct 2026 03:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पदक विजेता ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। मेरठ में संपन्न पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति सीनियर पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में आगरा मंडल के जांबाजों ने इतिहास रच दिया। प्रतियोगिता में सात भार वर्गों में उतरे मुक्केबाजों ने छह स्वर्ण और एक रजत पदक पर कब्जा जमाते हुए ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब अपने नाम किया। बॉक्सिंग संघ के सचिव ब्रजेश कुमार मीणा ने बताया कि 60 किग्रा में रोहित यादव, 65 किग्रा में करन राजपूत, 75 किग्रा में सूर्य प्रताप यादव, 80 किग्रा में यश तिवारी, 85 किग्रा में आशुतोष चौहान, 90 प्लस किग्रा में शिवम सैनी ने स्वर्ण और 50 किग्रा में मुस्तकीम ने रजत पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें