फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रबंधक, कैशियर की जनगणना में ड्यूटी, बैंक में ताला

Wed, 27 May 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह की जिला सहकारी बैंक के  प्रबंधक एवं कै​शियर की जनगणना ड्यूटी से बैंक पर लटका ताला
विज्ञापन
बाह/अछनेरा। प्रबंधक और कैशियर की आगरा में जनगणना ड्यूटी होने के चलते जिला सहकारी बैंक बाह शाखा पर ताला लटक गया है, जिससे उपभोक्ता भटकने को मजबूर हैं। जिला सहकारी बैंक बाह शाखा में प्रबंधक के तौर पर संजीव कुमार यादव और कैशियर के तौर पर जुवेर अहमद नियुक्त हैं, और कोई कर्मी नहीं है। शाखा प्रबंधक संजीव कुमार यादव की नाई की मंडी आगरा में तथा कैशियर जुवेर अहमद की ड्यूटी नुनिहाई आगरा में लगी है। जिससे सोमवार से बैंक शाखा पर ताला लटका है। 2 दिन से उपभोक्ता भटकने को मजबूर हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर शाखा प्रबंधक संजीव कुमार यादव ने बताया कि महाप्रबंधक वरुण यादव से लेकर हर छोटे बड़े अधिकारी से आगरा में जनगणना ड्यूटी लगने को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। वहीं अछनेरा स्थित सहकारी बैंक शाखा का संचालन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें