फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फर्जी खाता खुलवाकर ऋण लेने का प्रयास करने वाला गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2024 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र की इंडियन बैंक में फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खुलवाकर किसान के खेत पर केसीसी ऋण लेने का प्रयास किया गया। जानकारी होने पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

ढोलना थाना क्षेत्र के गढ़ी हाथीशाह गांव निवासी दमनेश के फर्जी आधार कार्ड, पेन कार्ड बनवाकर इंडियन बैंक में किसी अज्ञात व्यक्ति ने खाता खुलवा लिया गया। वहीं केसीसी ऋण लेने का प्रयास किया। दमनेश को घटना की जानकारी तब हुई जब बैंक के कर्मी भौतिक सत्यापन के लिए पहुंचे। उसने बताया कि उसने कोई आवेदन नहीं किया है। मामले की रिपोर्ट दमनेश ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी रामवकील ने बताया कि मामले में नीरेश निवासी कुमरौआ का नाम प्रकाश में आया। उसे पुलिस ने गांव के समीप गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें