फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: शादी समारोह में सात वर्षीय बच्ची से की गलत हरकत, आक्रोशित लोगों ने आरोपी का घर घेरा, ठेला फूंका

Sat, 05 Nov 2022 12:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

आरोप है कि शादी समारोह में हलवाई का काम करने वाले युवक ने बच्ची के साथ गलत हरकत की। बच्ची के शोर मचाने पर भाग गया। शनिवार की सुबह बच्ची के परिजनों ने हंगामा कर दिया।  
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने आरोपी के ठेले को जलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में दिल्ली से परिजन के साथ शादी समारोह में आई सात वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने गलत हरकत कर दी। घटना के बाद शनिवार की सुबह आक्रोशित परिजनों और लोगों ने आरोपी के घर को घेर लिया। वहां खड़े ठेले में आग लगा दी। आगरा मार्ग पर भी जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी आक्रोशित लोगों की झड़प हुई। करीब एक घंटा बाद जाम खुल सका। आरेापी के विरुद्ध छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


सात वर्षीय बच्ची अपने माता-पिता के साथ शुक्रवार को मैनपुरी के एक मोहल्ला स्थित रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आई थी। आगरा मार्ग पर स्थित एक मंदिर में आयोजन चल रहा था। बच्ची के पिता का आरोप है कि समारोह में हलवाई का काम करने वाले आरोपी गौरव सक्सेना ने बच्ची के साथ गलत हरकत कर दी। बच्ची ने शोर मचा दिया। परिजनों के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग गया। उसे पकड़ने के दौरान आरोपी के परिजन मुकेश और सौरभ ने मारपीट की। 

आरोपी सहित के तीन के खिलाफ मुकदमा 

पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया। आरोपी और उसके पिता सहित तीन के विरुद्ध छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने आगरा रेाड स्थित आरोपी के घर को लोगों ने घेर लिया। घर में खड़े ठेले को खींचकर आगरा रोड पर ले गए और जाम लगा दिया। 

विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने ठेले में आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान झड़प हो गई। पीड़िता के परिजन व अन्य लोगों ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। करीब एक घंटा बाद जाम खुल सका। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। आरोपी के घर के पास पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।

पुलिस की नाकामी आई सामने

बच्ची के साथ हुई घटना के बाद भी कोतवाली और चौकी पुलिस ने सर्तकता नहीं बरती। जिस वजह से जाम व आगजनी की घटना हुई। आगरा मार्ग पर चौकी से कुछ दूरी पर ही लोग आरोपी के घर को घेर रहे थे। हंगामा हो रहा था, लेकिन चौकी पुलिस चुपचाप बैठी थी। लोगों ने जब जाम लगा दिया और आरोपी की ठेल फूंक दिया। तब पुलिस मौके पर पहुंची, जानकारी के बाद कोतवाली से फोर्स आ गया। जाम खुलवाने में करीब एक घंटा का समय लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें