फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: रास्ते को लेकर हुए विवाद में चलीं गोलियां, 25 साल के युवक की मौत, तीन घायल

Mon, 05 Jul 2021 10:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

घटना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबूगढ़ की है। यहां रविवार की सुबह दुकान का गेट निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में रमणरेती पुलिस चौकी के गांव बाबूगढ़ में रविवार को घर के रास्ते को लेकर नया गेट बनाए जाने पर दो पड़ोसी परिवार आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच कहासुनी से शुरू हुए विवाद में फायरिंग हो गई। गोली लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने तीन घायलों को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है। 

विज्ञापन


रविवार सुबह को गांव बाबूगढ़ में ओमप्रकाश घर का एक नया रास्ता गली की ओर बना रहे थे। पड़ोस में रहने वाले राधाकिशन और उनके पुत्र श्याम सुंदर ने इस पर आपत्ति की। इससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इससे दोनों परिवार के सदस्य आमने-सामने आ गए। 

इसी विवाद में राधाकिशन के पुत्र अजय और सुरेश राइफल निकाल लाए और फायरिंग कर दी। इससे गोली राजवीर पुत्र ओमप्रकाश के लगी। गोली लगते ही मौके पर ही राजवीर की मौत हो गई। वृंदावन पुलिस ने मृतक की घायल पत्नी गीता, ममता पत्नी कृष्णा, लता पत्नी पूरन को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कोतवाली वृंदावन शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि रास्ते की ओर नया गेट बनाने को लेकर विवाद हुआ। इस मामले में मृतक के पिता ओमप्रकाश ने राधाकृष्ण और उनके पुत्रगण अजय चंद्र, श्याम सुंदर, राजवीर, अंकित, सुरेश एवं विरमा पत्नी रामचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें