कासगंज। कोर्ट ने ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत दुष्कर्म के दोषी को 3 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। पटियाली पुलिस ने अंकित निवासी नगरिया नया गांव जनपद एटा के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। कोर्ट में उसका दोष सिद्ध हो गया। जुर्माना अदा न करने पर 3 माह के अतिरिक्त कारावास का सजा में प्रावधान किया।