बाह। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम 6 बजे 11 साल की मूक बालिका के साथ बस्ती के ही रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति छेड़छाड़ की। वह बालिका को 10 रुपये का लालच देकर खेत मे ले गया था। मूक बालिका बस्ती में मंदिर के पास खेल रही थी। परिजन ने पुलिस को बताया कि बस्ती का ही अधेड़ उसे 10 रुपये का लालच देकर खेत में ले गया था। राहगीरों ने बालिका को खेत में ले जाते हुए देखा तो मौके पहुंच गए। आरोपी बालिका के साथ अश्लील हरकत कर रहा था, विरोध पर बालिका के सिर पर मुक्का मारा था। राहगीरों को देखकर बालिका को छोड़कर भाग गया। परिजन बालिका को लेकर थाने ले पहुंचे। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर बाह पुलिस ने छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज की है, आरोपी की तलाश की जा रही है।