फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन का इंतजार कर रहे युवक पर टैंकर पलटा, मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम

Fri, 10 May 2019 06:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
सहाबर कस्बे में वाहन का इंतजार कर रहा एक युवक टैंकर पलटने से उसके नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे का शिकार लोकमन पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम हुसैनपुर दादों अलीगढ़ हुआ। लोकमन मुख्य चौराहा पर वाहन का इंतजार कर रहा था। उसी समय एक ट्रैक्टर जिसकी ट्रॉली पर एक टैंकर लदा हुआ था वहां से गुजरा। 
विज्ञापन


जब वह चौराहा मोड़ पर पहुंचा तो अचानक अनियंतित्रत होकर पटल गया और टैंकर के नीचे युवक दब गया। लोगों ने हादसा होते देखा तो एकत्रित हो गए और टैंकर को हटा कर उसे बाहर निकाला। वह गंभीर घायल हो गया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

घायल को स्थानीय नागरिक अस्पताल के लिए ले जा रहे थे तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत की जानकारी युवक के परिजनों को दी गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें