तीन महीने पहले पीटकर पत्नी को भगाया
तीन साल पहले विकास की शादी क्योरी की प्रीति के साथ हुई थी। दोनों के 2 बच्चे सृष्टि (2), आरव (1) हैं। प्रीति ने बताया कि पांच महीने पहले उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। तब से मायके में रह रही थी। उसने पति के कृत्य को लेकर कहा कि जैसा किया है, वैसी सजा भुगतनी पडे़गी। मृतका की बेटी प्रियंका ने बताया कि विकास पहले अपनी पत्नी पर चाकू मार चुका है। अब मां की जान ली है। सजा मिलनी चाहिए।
आरोपी बोला- दिमाग में गर्मी चढ़ गई थी
लोग बताते हैं कि करीब ढाई साल पहले विकास की मां कमलेश का निधन हुआ था। तब से विकास चिड़चिड़ा हो गया था। पहले उसने पत्नी को चाकू मारा था। अब चाकू से चाची की जान ले ली। घायल विकास ने बताया कि दिमाग में गर्मी चढ़ गई थी। इसलिए इतनी बड़ी घटना हो गई। गलती का अहसास होने पर खुद को चाकू मारा था।