फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला को पीटने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Jan 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। कस्बे के भगतन पुरा निवासी नारायनी देवी ने थाने में गांव के ही हरीमोहन के खिलाफ शराब के नशे में घर में घुसने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में आरोपी मंगलवार को पीड़िता से झगड़ने पहुंचा तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 17 जनवरी को रात 11:30 बजे नारायनी देवी के घर में चुपके से घुस आया था। पीड़िता ने जब उसे बाहर जाने को कहा तो आरोपी ने उन्हें पीटा। नारायनी देवी के भतीजे सूरज ने आरोपी को पकड़ लिया था लेकिन पुलिस के आने से पहले वह भाग गया था। एसओ खेडा राठौर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें