नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गरीब परिवारों के बच्चों का निजी स्कूलों में प्रवेश लेने वाले आगरा के तीन प्रबंधक-प्रधानाचार्य मंगलवार को लखनऊ में सम्मानित हुए। जीडी गोयंका के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ, होली पब्लिक स्कूल के संजय तोमर और शिवालिक कैंब्रिज स्कूल के शिव सिंह यादव को मुख्यमंत्री आवास पर सांसद डिंपल यादव ने स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल की नर्सरी कक्षा में पढ़ रही रिदिमा वर्मा, शिवालिक कैंब्रिज कालेज, आवास विकास कालोनी की नर्सरी की ही छात्रा जैनब और होली पब्लिक जूनियर हाईस्कूल की कक्षा दो की छात्रा खुशी टैगोर भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। इनको गिफ्ट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सक्सेना भी शामिल रहे।