महिलाओं को बांटी श्रृंगार किट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के खेरागढ़ में करवाचौथ पर्व से पूर्व बुधवार को कस्बा स्थित देवी माता मंदिर में आयोजित सौभाग्य श्रृंगार एवं मेहंदी संगम कार्यक्रम में चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू और उनकी पत्नी कृष्णा गर्ग ने हजारों महिलाओं को श्रृंगार किट बांटी। सैकड़ों बच्चियों ने हुनर दिखाते हुए महिलाओं के हाथों पर मेहंदी सजाई। बच्चियों ने विभिन्न डिजाइनों में मेहंदी लगाकर महिलाओं के हाथ सजाए। सुधीर गर्ग गुड्डू ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के साथ खुशियां साझा करना और उनके सम्मान को बढ़ावा देना है। सैंया, जगनेर एवं खेरागढ़ के कार्यक्रमों में करीब 20 हजार महिलाओं ने भागीदारी की। मेहंदी लगाने वाली बच्चियों को भी पुरस्कृत किया गया।