फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: व्यवस्थित चुनाव कराने के लिए तीन दिन में बनाएं कार्ययोजना

Mon, 04 Mar 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भाजपा एवं सपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसके बाद राजनैतिक गलियारों में चुनावी हलचल तेज हो गई। वहीं प्रशासन ने भी चुनाव को लेकर चुनावी कसरत शुरू कर दी है। डीएम सुधा वर्मा ने इस समीक्षा बैठक में कहा कि सभी प्रभारी अधिकारी और सहायक प्रभारी अधिकारी चुनावी कार्ययोजना को दो-तीन दिन में अंतिम रूप दें। इस कार्य में कतई शिथिलता नहीं बरती जाए।जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। सभी अधिकारी समन्वय बनाकर टीम भावना के साथ पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें। सभी तैयारियां शीघ्र पूर्ण कर लें। कोई दिक्कत हो तो तुरंत बताएं। व्यवस्थित ढंग से चुनाव कराने के लिए गंभीरता से कार्य करें। कार्यों की निरंतर समीक्षा कर फीडबैक लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कम्यूनिकेशन प्लान और रूट चार्ट तैयार रखें। पोलिंग बूथों पर आने जाने के रास्ते को अवश्य चेक कर लें। सड़कें या संपर्क मार्ग कहीं खराब हों, तो तत्काल उन्हें ठीक करा दें। पोलिंग बूथों पर विद्युत कनेक्शन, पेयजल, शौचालय, रैम्प, साफ सफाई, चहारदीवारी सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें