फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांतिः सूर्य को अर्घ्य देकर गंगा में स्नान, घाटों पर साधु-संतों और गरीबों को किया दान

Wed, 15 Jan 2020 11:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर्व पर गंगाघाट पहुंचे श्रद्घालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर्व पर बड़ी संख्या में गंगा के कछला घाट, लहरा घाट, कादरगंज, इस्माइलपुर सहित अन्य घाटों पर गंगास्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया। लोगों ने पूजा अर्चना कर साधु, सतों और गरीबों का दान दक्षिणा दी। जगह-जगह खिचड़ी भोज के भंडारे आयोजित किए गए।
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर दान करने की परम्परा है। इस उपलक्ष्य में किसी ने कंबलों का वितरण किया तो किसी न ऊनी वस्त्रों का। तिल, गुड़, और खोये से बनी गजक का भी जगह जगह वितरण हुआ। 

गजक की दुकानों पर भी सुबह से ही खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे थे। पूरे दिन मकर संक्रांति पर कार्यक्रमों के आयोजन हुए। तीर्थनगरी में कुष्ठ आश्रमों में श्रद्धालुओं ने जाकर दान दक्षिणा और भंडारा भोज कराया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें