फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पूर्व हुए एक सड़क हादसे में दो सगे भाई घायल हो गए थे। एक भाई ने रविवार को आगरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव बारामऊ निवासी 32 वर्षीय भानू दिवाली के दिन कस्बा कुरावली में रहने वाली बहन के घर गया हुआ था। शाम के समय वह भाई विनय के साथ बाइक द्वारा घर वापस लौट रहा था।
बाइक जब थाना एलाऊ क्षेत्र में गांव तारापुर के पास पहुंची, तभी अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई थी, नीलगाय से टकराने से हुए हादसे में दोनों भाई घायल हो गए थे। भानू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था, वहां से परिजन आगरा ले गए थे। रविवार की देर शाम वहां इलाज के दौरान भानू की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें