फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: संदिग्ध हालात में ट्रेन से टकराकर युवक की मौत

विज्ञापन
अरविंद फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। लालपुर सथिनी मौसी के घर गए एक युवक की शुक्रवार देर शाम संदिग्ध हालात में ट्रेन से टकरा कर मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के राजीव गांधी नगर निवासी अरविंद कुमार (25) प्राइवेट नौकरी कर रहा था। शुक्रवार को वह छुट्टी पर था, गांव लालपुर सथिनी मौसी के यहां गया हुआ था। शाम करीब छह बजे परिजन को सूचना मिली कि अरविंद की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।
शव की परिजन द्वारा पहचान होने के बाद पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया। युवक रेलवे ट्रैक के पास क्यों गया या कैसे पहुंचा, इसको लेकर परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। युवक की मौत के बाद पुलिस जांच कर रही है, शनिवार का शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें