फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी : भाजपा को वोट देने के विवाद में युवक पर हमला, अगवा करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। गांव भिटारा में रविवार की शाम भाजपा को वोट देने के विवाद को लेकर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को गालियां देते हुए जानलेवा हमला किया। गाड़ी में डालकर अगवा करने की कोशिश की गई, बीच बचाव करने आई पीड़ित की पत्नी गोली लगने से घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेेत्र के गांव भिटारा निवासी बालक राम रविवार की शाम घर के अंदर दरवाजे पर खड़ा था। तभी गांव निवासी रिंकू यादव दो साथियों के साथ वहां आया और चुनाव के दौरान भाजपा को वोट डालने को लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
आरोपी ने उसके ऊपर तमंचा तान दिया, उसने गोली चला दी, बचाव करने आई पत्नी रामदेवी के पैर में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। साथ ही युवक को कार में डालकर अगवा करने की कोशिश की, ग्रामीणों द्वारा पीछा करने पर आरोपी उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए रास्ते में फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन

बालक राम ने बताया कि रिंकू पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, वह कई बार जेल भी जा चुका है। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश कुमार, प्रभारी एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें