फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पत्नी को बोला तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी ने पत्नी को तीन तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर लिया। जब इस बात की जानकारी पीड़िता के परिजन को हुई तो वह लोग समझाने के लिए पहुंचे। लेकिन उनकी भी पिटाई कर दी गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव दिहुली निवासी नफरुद्दीन ने पुत्री जरीना का निकाह तीन साल पहले एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कस्बा निवासी वारिस अली के साथ किया था। निकाह के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन ने अतिरिक्त दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। आरोप है कि सोने की चेन, बाइक और एक लाख रुपया नकद मांग रहे थे। कई बार ससुरालीजन को समझाने के प्रयास किए गए, लेकिन वह लोग अपनी मांग पर अड़े रहे।
शनिवार को वारिस अली ने जरीना को तीन तलाक बोल कर रिश्ता खत्म कर लिया। उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। जरीना ने परिजन को जानकारी दी तो वह लोग मौके पर पहुंच गए। जब ससुरालीजन को समझाने का प्रयास किया तो पिता और भाई की पिटाई की गई। किसी तरह से जरीना पिता और भाई के साथ वहां से बचकर निकली। थाना पहुंच कर पीड़िता की ओर से तहरीर दी गई। तीन तलाक का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने भी गंभीरता के साथ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें