फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: हार्टअटैक से तीन साल के बच्चे सहित तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले 24 घंटे में हार्ट की दिक्कत से पीड़ित तीन साल के बच्चे सहित तीन मरीजों की मौत हो गई। जिले में पिछले कुछ दिनों से हार्ट के मरीजों की दिक्कतें बढ़ी हैं। पिछले 48 घंटे में छह मरीजों की मौत हुई है। सीएमओ ने हार्ट के मरीजों को सर्दी से बचाव की सलाह दी है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से जिले में हार्ट के मरीजों की मौत हो रही है। शनिवार की रात और रविवार को दिन में जिले के अलग-अलग क्षेत्र में तीन लोगों की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। वहीं रविवार की रात और सोमवार को दिन में फिर से एक तीन साल के बच्चे सहित तीन लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव आलीपुरखेड़ा निवासी इमरान के तीन वर्षीय पुत्र इब्राहिम को बचपन से ही हार्ट की दिक्कत थी। सोमवार की सुबह वह अचानक घर में चौकी पर बैठा था कि उसे हार्ट अटैक पड़ा। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र में आंबेडकर नगर निवासी निर्पेंद्र सिंह की 40 वर्षीय पत्नी नीता को रविवार की रात हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव पूरनपुर निवासी 45 वर्षीय ओमशरन को भी रविवार की रात हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जिला अस्पताल में पिछले 24 घंटे में हार्ट अटैक के 11 मरीज पहुंचे। इनमें से चार को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि सभी मरीज मृत अवस्था में लाए गए थे। परिजनों के अनुसार वे हार्ट की दिक्कतें से जूझ रहे थे।
अस्थमा से पीड़ित वृद्धा ने भी तोड़ा दम
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव लालपुर सथिनी निवासी शिवराम सिंह की 75 वर्षीय पत्नी कुसमा देवी को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर रविवार की रात परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हार्ट के मरीज इन बातों पर दें विशेष ध्यान
- अधिक ठंडे माहौल में जाने से बचें।
- बाहर निकलें तो अच्छी तरह से ऊनी वस्त्र पहनकर निकलें।
- अधिक वसा युक्त चीजें खाना और सिगरेट, शराब आदि का सेवन न करें।
- सुबह-शाम 3-4 किमी सैर जरूर करें। इसके कई फायदे हैं।
- नमक का सेवन कम करें।
-मक्खन व घी का प्रयोग भी सीमित मात्रा में करें।
- तनाव लेने से बचें।
-गुनगुनी धूप का आनंद लें लेकिन सिर को अधिक तपने न दें।
- अधिक ठंड बढ़ने पर ताप सेंके मगर कुछ दूरी से।
- डॉ. धर्मेंद्र कुमार के अनुसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें