मैनपुरी। गांव तांबेपुर में चोरों ने बृहस्पतिवार की रात एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर छत पर लगी सोलर प्लेट आदि सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव तांबेपुर निवासी शिव कुमार भारती रात घर के एक कमरे में पत्नी व बच्चों के साथ सो रहे थे। रात में किसी समय घर में चोर घुस आए। घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, शुक्रवार की सुबह पत्नी जागने के बाद जब साफ सफाई करने लगी। तब घर में हुई चोरी की जानकारी हुई। छत पर जाकर देखा तो वहां लगीं आठ सोलर प्लेट, बैटरा, इंर्वटर आदि सामान गायब था।
गृहस्वामी ने वारदात के संबंध में पुलिस को सूचना दी। पीड़ित से चोरी गए सामान आदि के बारे में पूछताछ की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।