फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: घर में घुसे युवक ने महिला से की अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। चौकी क्षेत्र के एक गांव में युवक महिला के घर में घुस गया। महिला के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर महिला की पिटाई कर दी। पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 14 दिसंबर को पति फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। वह घर पर अकेली थी, मौके का फायदा उठाकर मोनू सिंह नाम का आरोपी उसके घर में चोरी छिपे घुस आया। उसे अकेली पाकर पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। उसने शोर मचाया तो आरोपी के साथ जबर सिंह, नाहर सिंह, ख्यालीराम व मोहर सिंह भी वहां आ गए। गाली-गलौज करते हुए इन लोगों ने पीटना शुरू कर दिया।
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें