भोगांव (मैनपुरी)। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने के चलते ससुरालीजन ने विवाहिता को पीटने के बाद घर से निकाल दिया। नौ माह के मासूम को साथ लेकर पीड़िता थाने पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिर्धा निवासी आरिफा बानो ने बताया कि उसका निकाह 9 वर्ष पूर्व जनपद हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के मोहल्ला मिर्जा निवासी शमीम अहमद के साथ हुआ था। निकाह के कुछ महीनों बाद ही पति शमीम, ससुर यासीन अहमद, देवर शानू, अरशद, वसीम, जावेद, ननद हसीन, सास मुन्नी बेगम अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे।
ससुरालीजन प्लॉट की मांग कर रहे हैं। जब देने में असमर्थता जाहिर की तो 25 अक्तूबर को उसकी पिटाई की गई और नौ माह की पुत्री के साथ घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।