फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: चार साल तक युवक को बंधक बनाए रहे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर निवासी एक व्यक्ति को नामजद लोग चार साल तक बंधक बनाए रहे। इस दौरान जमीन नाम करा ली और केसीसी की धनराशि भी निकाल ली।
विज्ञापन

उक्त मामले में पीड़ित के भाई ने कई शिकायतें भी दीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है।
गांव दुर्जनपुर निवासी अनिल कुमार दुबे ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि भाई नरेंद्र को गांव के ही नामजद लोग करीब चार साल तक नशीला पदार्थ आदि पिलाकर बंधक बनाए रहे। इस दौरान आरोपियों ने साढ़े छह बीघा खेती अपने नाम करा ली। केसीसी के 3.90 लाख रुपया निकाल लिए। जब भाई उन्हें मिला तो उसकी हालत काफी खराब थी, भाई ने अपने साथ हुई सारी घटना के बारे में बताया तो परिजन सहम गए। आरोपियों के विरुद्ध शिकायतें भी की गईं, लेकिन चौकी पुलिस की मिलीभगत के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अनिल ने बताया कि नामजद लोगों ने जमीन का फर्जी बैनामा तो करा लिया लेकिन अभी जमीन उनके नाम दाखिल खारिज नहीं हुई। 28 अक्तूबर को वह खेत में धान की फसल कटवा राह था, तो नामजद लोगों ने चौकी पुलिस को बुला लिया और धान बिकवा दिया। आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं, उनसे जान का भी खतरा है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में दोषियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें