फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: सपा के नगर अध्यक्ष पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। सपा के नगर अध्यक्ष बृहस्पतिवार की देर शाम दुकान बंद कर घर आ रहे थे। तभी नामजद लोग वहां आए और पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह से जान बचाकर भाग निकले। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अनीलस अली समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष हैं। बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम वह दुकान बंद करने के बाद घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में कस्बा निवासी इरफान सिद्दीकी दो अन्य साथियों के साथ वहां आया। आते ही सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। चाकू निकाल कर हमला कर दिया। वह घायल होने के बाद वहां से भाग कर घर में घुस गया। आरोपी घर में भी घुस आए और फिर से पीटा।
शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थानाध्यक्ष जैकब फर्नाडीज ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें