बेवर (मैनपुरी)। कस्बा के बाजार आई एक किशोरी को अगवा करने और बहन के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना में सुनवाई न होने के बाद पीड़िताओं की मां ने एएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। एएसपी के आदेश पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि 13 दिसंबर को उनकी पुत्री बहन के साथ कस्बा बाजार करने आई थी। वहां आरोपी शिवम, रेखा देवी निवासी जलालपुर, मुकेश निवासी जयपुर व एक अन्य आ गए और एक पुत्री को अगवा कर ले जाने लगे। विरोध करने पर छोटी बहन के साथ एक आरोपी ने छेड़छाड़ की। उक्त घटना के बाद उन्होंने ने थाना में तहरीर दी थी। लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई।
इसके बाद महिला की ओर से एएसपी राजेश कुमार से शिकायत की गई थी। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट, अपहरण सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश व जांच पड़ताल शुरू कर दी है।