मैनपुरी। देवी रोड स्थित चुंगी के पास पैदल जा रही एक महिला से बाइक सवार बदमाश पर्स छीनकर भाग गए। कस्बा करहल की रहने वाली पीड़िता रिश्तेदारी में आई थी, पुलिस ने घटना के संबंध में कोई तहरीर मिलने की बात से इंकार किया है।
कस्बा करहल क्षेत्र की रहने वाली रीना देवी बुधवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में देवी रोड चुंगी के पास रहने वाली रिश्तेदार के यहां आईं थीं। देर शाम वह खाना खाने के बाद सड़क पर टहलने के लिए निकलीं थीं, तभी चुंगी के पास पीछे से आए एक बाइक सवार दो बदमाश पास आकर रुके, महिला जब तक कुछ समझ पाती, एक युवक हाथ में पकड़े हुए पर्स को झपट्टा मारकर छीन ले गया।
महिला ने शोर मचाते हुए कुछ दूर पीछा भी किया लेकिन बाइक सवार बदमाश हाथ नहीं आए। पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस इस संबंध में कोई शिकायत न मिलने की बात कह रही है।