मैनपुरी। रविवार की रात दो वाहनों से आई पंजाब पुलिस की एक टीम ने आसरा आवास कॉलोनी के एक घर में दबिश दी। वहां लूट के एक मामले में आरोपी की तलाश की, कुछ लोगों से भी पूछताछ भी की। आरोपी के न मिलने के बाद टीम बैरंग ही वापस लौट गई।
कोतवाली क्षेत्र के आसरा आवास कॉलोनी में रविवार की देर रात दो गाड़ियों से पंजाब पुलिस की एक टीम पहुंची, करीब आठ से दस की संख्या में वर्दी व बिना वर्दी के पुलिसकर्मियों ने एक घर में दबिश दी, देर रात दबिश के दौरान घर में सिर्फ एक वृद्ध सहित दो लोग ही मौजूद मिले।
पंजाब पुलिस वहां लूट के एक मामले में आरोपियों की तलाश में आई थी। लेकिन घर में आरोपी नहीं मिला, इसके बाद टीम के कर्मियों ने घर में मौजूद वृद्धा से जानकारी ली, वृद्धा द्वारा बताया गया कि जिस नाम के युवक को वह तलाश कर रहे हैं, उस नाम का कोई भी युवक वहां नहीं रहता। आरोपी के वहां न मिलने के बाद टीम बैरंग ही वापस लौट गई।