फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी : बढ़ रहे मरीज, नगला कबर में बुखार पीड़ित ने तोड़ा दम

Thu, 21 Sep 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। नगला कबर निवासी बुखार पीड़ित ने बृहस्पतिवार की सुबह दम तोड़ दिया। वहीं एक मासूम सहित तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1056 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन



जिले में पिछले एक महीने से बुखार से लोगों का हाल बेहाल है। लगातार बुखार पीड़ितों की मौत हो रही है। पिछले तीन दिन में बुखार से तीन मरीजों की मौत हुई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला कबर निवासी 60 वर्षीय रामौतार सिंह को पिछले कुछ दिन से बुखार आ रहा था। परिजन निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


बृहस्पतिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन कक्ष में बुखार से पीड़ित 300 से अधिक मरीज पहुंचे। इन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। 33 मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां से एक मासूम सहित तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन




सीएमओ ने मांगी रिपोर्ट
जिले में बुखार के मरीजों की बढ़ रही तादाद देखते हुए सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने सीएमएस डॉ. मदनलाल से जिला अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़ितों की रिपोर्ट मांगी है। निर्देश दिए हैं कि अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। दवा आदि का पूरा इंतजाम रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें