मैनपुरी। नई बस्ती वंशीगोहरा निवासी एक युवक ने ऑनलाइन शॉपिंग कराने वाली एक कंपनी पर 57 हजार रुपया ठगी करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी, मामले की जांच अब साइबर सेल की टीम कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के न्यू बस्ती वंशीगोहरा निवासी सौरभ सक्सेना ने बताया कि एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में उसने 71 हजार रुपया जमा किए थे। उसने करीब 14 हजार रुपया की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। शेष बचे हुए 57 हजार रुपया शॉपिंग कंपनी के अकाउंट में थे। इस बीच बिना कोई वजह बताए कंपनी की ओर से अकाउंट का बंद कर दिया गया।
एक माह से वह लगातार कंपनी से शिकायत कर रहा है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कंपनी द्वारा उसका रुपया हड़प लिया गया है, पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की गई। जांच साइबर सेल की टीम को सौंपी गई है।