फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 470 करोड़ से होगा बृज क्षेत्र का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में बृज क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भरपूर धनराशि दी गई है। कुल 470 करोड़ रुपये की धनराशि से बृज क्षेत्र का विकास होगा। इससे प्रदेश ही नहीं देश के नक्शे पर बृज क्षेत्र अलग चमकेगा। ये बातें पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए एक बेहतर बजट पेश किया है। पर्यटन विभाग द्वारा भी प्रदेश के साथ-साथ बृज क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। बजट में जहां ब्रज तीर्थ मथुरा-वृंदावन के लिए सौ करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया तो हैं तो वहीं बटेश्वर को विकसित करने के लिए 20 करोड़ की धनराशि दी गई है।
वहीं मैनपुरी में प्रस्तावित ऑडिटोरियम व म्यूजियम के लिए संस्कृति विभाग की ओर से 50 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है। कुल 470 करोड़ रुपये की धनराशि से बृज क्षेत्र में पर्यटन का विकास किया जाएगा। पर्यटन मंत्री ने कहा कि मैनपुरी और पूरे बृज क्षेत्र का विकास नहीं रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें