फोटो24 पहाड़पुर में चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। स्रोत संवाद
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर स्थित एक घर के ताले तोड़कर चोरों ने कमरों रखी अलमारी और बक्सों से करीब सात लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। शुक्रवार सुबह जब परिजन जागे तो जानकारी हुई। मौके पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।गांव पहाड़पुर के रहने वाले अंकित यादव बृहस्पतिवार की शाम को खाना खाने के बाद परिजन के साथ बरामदे में सो गए थे। रात में ताले तोड़कर घर में घुसे चोरों ने कमरों में रखी अलमारी और बक्सों में रखे करीब सात लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दे डाली। शुक्रवार सुबह जागने पर जब कमरों में सामान बिखरा देखा तो होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। अंकित ने पुलिस को बताया कि चोर चार सोने की चूड़ी, दो सोने की चेन, दो पैंडल, एक जोड़ी झाले, पांच अंगूठी, पायल, 55 हजार की नकदी आदि सामान चोरी कर ले गए। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।