फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताइवान के डॉ. तेजवरो महाथेरो को पाली ऑफ इंडिया का अध्यक्ष चुना

विज्ञापन
विदेशी ​​भिक्षु को सम्मानित करते लोग। - फोटो : samvad
विज्ञापन
भोगांव। गांव जसराजपुर स्थित शाक्य मुनि बुद्ध विहार में आयोजित 10 दिवसीय शिविर में शुक्रवार को विदेशी बौद्ध भिक्षु डॉ. तेजवरो महाथेरो को पाली ऑफ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया। शिविर भिक्षु संघदीप ने बताया कि संसार में बुद्धों का उत्पन्न होना सुखकर है। संसार के लिए समान भाव से करुणा का प्रसार करने वाले संसार में बुद्ध ही हैं। इस दौरान सर्वसम्मति से पाली सोसाइटी ऑफ इंडिया के नए अध्यक्ष ताइवान के विदेशी डॉ. तेजवरो महाथेरो को चुना गया। साथ ही प्रोफेसर विमलेंद्र, प्रोफेसर लालजी श्रावक, भिक्षु संघदीप आदि लोगों ने पाली ऑफ सोसाइटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की है। पाली सोसाइटी ऑफ इंडिया के सचिव डॉ. नंदरतन थेरो ने अतिथियों को पंचशील पट्टिका, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भंते धम्मपाल थेरो, रामनक्षत्र प्रसाद पूर्व कुलपति नव नालंदा महाविहार, रमेश प्रसाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें