फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में सो रहे वृद्ध को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ज्योंती रोड बाईपास मार्ग पर स्थित एक घर में सो रहे वृद्ध को बुधवार की रात सांप ने डस लिया। जानकारी होने के बाद आननफानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में ज्योंती रोड बाईपास नई बस्ती निवासी शिवराम पांडेय (65) बुधवार की शाम खाना खाने के बाद सो गए थे। देर रात घर में घुसे एक सांप ने वृद्ध को डस लिया। सांप के डसते ही वृद्ध की चीख निकल गई और वह जाग गए। अन्य परिजन भी वहां आ पहुंचे। सांप के डसने की जानकारी होते ही घर में अफरातफरी मच गई। शिवराम को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजन से घटना के बारे में जानकारी ली। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें