बैठक में चर्चा करते चक्रवती अशोक सम्राट सेवा समिति के सदस्य
- फोटो : संगठन
मैनपुरी। चक्रवती अशोक सम्राट सेवा समिति की बैठक शुक्रवार को शहर के ज्योति रोड पर हुई। इसमें शनिवार को शहर में निकलने वाली शोभायात्रा को भव्य बनाने पर चर्चा की गई। पावर हाउस रोड स्थित गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने बताया कि यात्रा भावंत चौराहा, स्टेशन रोड, क्रिश्चियन तिराहा, सिटी पोस्ट ऑफिस, बड़ा चौराहा आदि मार्गों से भ्रमण करते हुए ज्योति रोड स्थित शाक्य मुनि बौद्ध बिहार पहुंचकर समाप्त होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भिक्षु चेतसिक बोधि महाथेरो, रविंद्र शाक्य, डॉ़ वीरेंद्र शाक्य और गौरव शाक्य मौजूद रहेंगे। बैठक में रवींद्र शाक्य, राहुल शाक्य, ऋषि शाक्य, अजीत शाक्य, मुकेश शाक्य आदि मौजूद रहे।